जिस दिन सोया राष्ट्र जगेगा

जिस दिन सोया राष्ट्र जगेगा


जिस दिन सोया राष्ट्र जगेगा ,
दिस  दिस फैला तमस हटेगा ।।धृ ०।।

भारत विश्व बंधु का गायक
भारत मानवता का नायक
सदियों से था , युगों रहेगा ।।१।।

वैभवशाली जब हम होंगे ,
नहीं किसी से हम कम होंगे
क्यों ना फिर गंतव्य मिलेगा ।।२।।


हम सबकी तो राह एक है ,
कोटि हृदय और भाव एक हैं ,
बात हमारी विश्व सुनेगा ।।३।।

Comments

Popular posts from this blog

मातृ चरणों मे समर्पित है युगों की साधना

है अमित सामर्थ्य मुझमें याचना मैं क्यो करुँगा?

शाखा है गंगा की धारा, डुबकी नित्य लगाते हैं